फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog prevailed throughout the day, people shivering due to cold wave

दिनभर छायी रहीं धुंध, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

Fri, 31 Dec 2021 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day, people shivering due to cold wave
रोडवेज बस अड्डे पर कड़ाके की ठंड में अलाव के समीप बैठे राहगीर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिम से आ रहीं बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। शुक्रवार को दिनभर हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा गया। सर्दी इस कदर थी कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ जा रहे थे। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 14.06 व न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन की रिमझिम बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आसमान में अभी भी बादलों की उमड़-घुमड़ बरकरार है। वातावरण में पछुआ हवाओं ने पैठ मजबूत कर ली है। बर्फीली हवाओं से गलन में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी के सितम से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान मेें बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही।
विज्ञापन

ठंड और गलन की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। दिनभर धुंध छाई रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुुंगी, सदर बाजार, पल्टन बाजार, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी। शाम को चार बजे के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 14.0 व न्यूनतम 9.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान
पश्चिमी हवाओं के पकड़ बनाते ही लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 18 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed