फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon

Pratapgarh News: सुबह कोहरा, दोपहर में निकली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:57 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon
जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर के बाद दोपहर में धूप खिली तो लोग घरों से निकलकर छतों पर नजर आए। बाजार में रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

वाहनों ने भी रफ्तार भरी। वहीं, दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन, शाम को दोबारा धुंध और गलन ने सर्दी बरकरार रखी। मौसम विभाग ने शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे, लखनऊ-जौनपुर राजमार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वाहन चालकों ने लाइट व हॉर्न बजाकर वाहन को हाईवे पर दौड़ाया। बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दिन का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। साथ ही रविवार तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी एक दो दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed