{"_id":"61fae2e633412d380068ba00","slug":"five-quintals-of-lahan-and-huge-amount-of-illegal-liquor-recovered-pratapgarh-news-ald326250064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कुंतल लहन व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कुंतल लहन व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
पांच क्विंटल लहन व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
लालगंज। विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में पांच क्विंटल लहन व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल बुधवार की सुबह विधानसभा चुनाव में अवैध शराब के उपयोग की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत धारूपुर इलाके में गए थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि कटरा दुग्धा निवासी राजाराम व गोविंद अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं। इसकी सूचना पर कोतवाल आरोपियों के घर दबिश देने पहुंचे।
पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भाग निकले, लेकिन उनके घर के पास 35 लीटर अवैध शराब व मिट्टी के नीचे छिपाकर रखी तीन कुंतल लहन बरामद हुई। मामले में कोतवाल कमलेश पाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार को वह रामपुर बावली चौराहे पर चेकिंग अभियान में गए थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की बरामदगी के सिलसिले में नेकनामपुर निवासी राजेश सरोज के घर दबिश देने जा रहे थे।
पुलिस को देखकर आरोपी राजेश बीस लीटर शराब फेंककर भाग निकला। तलाशी के दौरान घर के समीप दो कुंतल लहन भी बरामद हुई। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
संगोष्ठी में पशु-पक्षियों के संरक्षण पर दिया जोर
लालगंज। नगर स्थित वन प्रभाग में बुधवार को पक्षी संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रभागीय निदेशक वरुण कुमार सिंह ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ जीव जंतुओं व पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरूक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह व संचालन वन दरोगा सर्वेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, भास्कर शुक्ल, रवींद्र तिवारी, राजेश तिवारी, त्रिभुवन नाथ, अजीत कुमार, पूजा सिंह, मनोज तिवारी, अलोपी मिश्र, सिंटू मिश्र, संतोष सिंह, राहुल मिश्र, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
यूपी की जनता का अपमान है वित्त मंत्री के बयान
लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आध्यात्म व शिक्षा के प्रचंड सूर्य माने जाने वाले उत्तर प्रदेश को यूपी टाइप वाला नामसझ वाला बताकर अपमानजनक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अहंकार से ग्रसित तमिलनाडु की निर्मला सीतारमण ने जिस तरह से अविवेकपूर्ण ढंग से राहुल गांधी के बयान को यूपी टाइप वाला नामसझ बताया, उससे यूपी की गंगा जमुनी तहजीब व धर्म तथा आध्यात्म की केंद्र स्थली यूपी का अपमान है। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। संवाद
युवक की पिटाई में दो आरोपियों पर केस
उदयपुर। धतई का पुरवा ऊछापुर निवासी हरिकेश ने उदयपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात गांव के रामकुमार कोरीर व शिव कुमार कोरी ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडों से पीटा। लोगों ने बीचबचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद