फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five people including a child death in accidents

Pratapgarh News: हादसों में बालक समेत पांच की गई जान, पसरा रहा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Five people including a child death in accidents
जिले में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे घरों में मातम पसरा रहा। घटनाओं की सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन



टक्कर मारने के बाद बालक को सौ मीटर घसीट ले गई बाेलेरो, मौत
कंधई क्षेत्र के रठवत निवासी शीतला प्रसाद दुबे का 10 वर्षीय बेटा शिखर उर्फ आकर्ष दुबे शुक्रवार की शाम गांव के ही जमुना वर्मा के घर की ओर गया। मंगरौरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद बालक बोलेरो में फंस गया। लोग शोर मचाते रहे, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे निकल गया। इस बीच बोलेरो पेड़ से टकरा गई। गाड़ी छोड़कर चालक भाग निकला। परिजन शिखर को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह देख परिवार के लोग शव लेकर घर लौट गए। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोग मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पुलिस के समझाने पर लोग तैयार नहीं हुए। शनिवार सुबह एसडीएम पट्टी देशदीपक व सीओ पट्टी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। इस बीच मंगरौरा प्रमुख नंदन सिंह भी पहुंचे। सभी के समझाने पर परिजन माने। मृतक शिखर दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत पर मां ऊषा देवी व भाई प्रखर रोते-बिलखते रहे। पिता शीतला प्रसाद दुबे मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह मुंबई से रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा।

बहन के घर लकड़ी तोड़ रहा भाई पेड़ से गिरा, मौत

थाना क्षेत्र के संडीला गांव निवासी राकेश बिंद (40) शुक्रवार को अपनी बहन के घर धनुहा गया था। ठंड में बहन की मदद करने के लिए वह पेड़ पर चढ़कर डाल काटने लगा। सूखी लकड़ी तोड़ने के दौरान वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। परिजन गंभीर रूप से घायल राकेश को लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर बेटी पिंकी, बेटा पवन, मोनू व पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुएं में कूदकर गंवाई जान
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेराज रॉकी निवासी अजय कुमार यादव (53) का परिजन मानसिक बीमारी का कानपुर के हैलेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात परिवार के लोग सो रहे थे। वह घर से कूछ दूर स्थित पुराने कुएं में कूद गया। परिजनों को सुबह जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कुएं से शव निकाला। मृतक की पत्नी गोमती व बेटा प्रिंस यादव रोते बिलखते रहे।
खेलते समय नाले में गिरने से मासूम की मौत
कोतवाली क्षेत्र के नंदा का पुरवा खेमीपुर निवासी रोशन लाल गुप्ता का दो वर्षीय बेटा हितेश गुप्ता शुक्रवार को घर के बगल खेल रहा था। अचानक वह बगल स्थित नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद


बाबागंज के युवक की दिल्ली में मौत
महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज नेवादा खुर्द निवासी संजय सरोज (35) नई दिल्ली में ओला गाड़ी चलाता था। शनिवार की सुबह पानी के टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। गमगीन परिजन शव लेने दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed