फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   five new units of amla industry will be set up in belha

बेल्हा में आंवला उद्योग की लगेगी पांच नई इकाइयां

Fri, 10 Sep 2021 03:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 03:49 PM IST
सार

डीएम कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि आंवला उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्राइवेट संस्थाओं को जिले में खरीदारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
five new units of amla industry will be set up in belha
aawla

विस्तार

जिले में आंवला उद्योग की पांच नई इकाइयां स्थापित होंगी। उपनिदेशक उद्यान पंकज शुक्ला ने डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव स्तर पर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि योजनाएं तभी सफल होंगी, जब अधिक से अधिक लोग उसका लाभ उठाएंगे। डीएम कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि आंवला उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्राइवेट संस्थाओं को जिले में खरीदारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आंवला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने डीआरपी के रूप में एक कर्मचारी की तैनाती की है।
विज्ञापन


वह जिले का भ्रमण कर आंवले की और इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। डीएम ने औद्यानिक मिशन योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का चयन कर लाभ देने को कहा है। बैठक में सीडीओ प्रभाष कुमार, उपकृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. अश्विनी सिंह, नौशाद अहमद, धर्मेंद्र कुमार भारतीय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed