{"_id":"56f579864f1c1b057ef14dac","slug":"five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार से लौट रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जब तक अस्पताल ले जाती उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेचू पनिगो निवासी बिहारी लाल विश्वकर्मा साइकिल से ऊंचाहार गया था। लौटते समय नवाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर कार व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। देर शाम बिहारीलाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी शुभम् (25) पुत्र चंद्रकिशोर, राजगढ़ निवासी सावित्री देवी (52) पत्नी रामलखन, पूर्र ईश्वरनाथ निवासी दिव्यांश (5) पुत्र राकेश, अंतू निवासी पन्नालाल (30) पुत्र शिवफल और पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियाल निवासी अनील (30) पुत्र दयाराम आदि सड़क हादसे में घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।