{"_id":"64d688c44cc4e7adb709ca34","slug":"five-buses-carrying-passengers-without-permit-seized-seven-challaned-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-197197-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>बिना परमिट सवारियां ढोने वाली पांच बसें सीज, सात का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>बिना परमिट सवारियां ढोने वाली पांच बसें सीज, सात का चालान
Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर अब तीन दिनों तक सवारियां ढोने वाली बसों के खिलाफ उप संभागीय तथा परिवहन निगम की ओर से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई 14 अगस्त तक जारी रहेगी। पहले दिन पांच बसाें को सीज करते हुए सात का चालान किया गया।
ओवरलोड तथा मानकविहीन बस समेत दूसरे वाहनों के खिलाफ चार दिनों तक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता और परिवहन विभाग के एआरएम पीके कटियार ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। जांच अभियान के दौरान बिना फिटनेस तथा क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर लंबी दूरी का सफर तय करने वाली पांच बसों को सीज करते हुए उन्हें पुलिस लाइन व निगम डिपो भेजा गया।
एक बस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि सात वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने बताया, यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा। प्राइवेट बस चालक यदि कागज नहीं दिखा पाते हैं, तो उसे सीज कर दिया जाएगा।