फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five booths will be matched with VVPAT slip: CDO

वीवीपैट की पर्ची से पांच-पांच बूथों का होगा मिलान : सीडीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Five booths will be matched with VVPAT slip: CDO
सीडीओ नवनीत सेहारा ने कहा है कि प्रत्येक विधानसभा के वीवीपैट के पांच-पांच बूथों की पर्ची का मिलान किया जाएगा। कंट्रोल यूनिट से प्रत्याशियों को मिले मत और वीवीपैट की पर्ची से मिले मतों का मिलान किया जाएगा कि दोनों में कोई अंतर तो नहीं है। इसके बाद ही अन्य बूथों की गणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में मतगणना के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए मतगणना की जानकारी दी। एक दिवसीय प्रशिक्षण में ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ ईटीपीबीएमएस मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से प्रशिक्षण किया। राज्य स्तरीय सुपर मास्टर ट्रेनर्स मो अनीस, डाॅ. विंध्याचल सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार ओझा के साथ ही सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं विधानसभावार एआरओ भी उपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गणना मतगणना से तीस मिनट पहले प्रारंभ कर दी जाएगी। मतगणना प्रारंभ होने के पश्चात प्राप्त पोस्टल बैलेट की गणना नहीं की जाएगी। सुबह आठ बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना की जाएगी। कंट्रोल यूनिट में पड़े वोटों का मिलान करने के बाद ही कंट्रोल यूनिट से मतगणना की जाएगी। इस मौके पर डीडीओ राकेश प्रसाद, मंजू वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आज सेंट एंथोनी में 648 कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिले में चार जून को होने वाली मतगणना के लिए 648 कार्मिकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर के सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण में कर्मचारियों को सुबह नौ बजे से बारह बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को प्रशिक्षण पाने वाले मास्टर ट्रेनर इन मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed