फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   First Monday of Sawan today, Har-Har, Bam-Bam will resonate in the temples

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालायों में गूजेगा हर, हर, बम, बम

Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan today, Har-Har, Bam-Bam will resonate in the temples
बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन के पहले दिन जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कोई शिवभक्त जलाभिषेक तो कोई दुग्ध स्नान तो कोई धतूरे के साथ फल व फूल चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जुटेगा। सावन के पहला सोमवार को लेकर जिलेभर के पौराणिक शिवालयों एवं मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

सावन के महीने में भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। एक माह तक लोग सात्विक खानपान और पूजा-अर्चना में ही अपना समय व्यतीत करते हैं। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का रेला उमड़ता है। पट्टी तहसील क्षेत्र स्थित बाबा बेलखरनाथधाम में जलाभिषेक के लिए जिलेभर से लोग जलाभिषेक के लिए आते हैं। धाम को बिजली के आधुनिक झालरों से सजाए गया है। बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने के लिए पार्किंग जोन बनाया गया है। पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी और बद्री प्रसाद गिरी ने बताया कि कोविड नियमों के बीच जलाभिषेक किया जाएगा। मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कटरागुलाब गुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथ धाम, लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथधाम, कुंडा क्षेत्र स्थित हौदश्वरनाथधाम में भी सावन के पहले सोमवार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन के पहले दिन रविवार को जिलेभर के पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दूध, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर मत्था टेका। हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे।
पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथधाम में भोर में भगवान शिव की महाआरती हुई। इसके बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। भोर में भीड़ कम थी। एक-एक कर लोग जलाभिषेक के लिए आ रहे थे।
मंदिर प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दी जा रही थी। सुबह नौ बजे के बाद स्थानीय लोगों का आना शुरू हुआ। इससे कतार लग गई। भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। हर-हर, बम-बम का जयकारा दिनभर शिवालयों में गूंजता रहा।

कुंडा क्षेत्र स्थित बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में भी गंगा स्नान करने के बाद हर-हर, बम-बम का जयकारा लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक किया। हालांकि सावन के पहले दिन भीड़ कम दिखी। कटरागुलाब सिंह स्थित बाबा भयहरणनाथधाम में जलाभिषेक के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed