फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing on public service center operator, looted 45 thousand rupees

Pratapgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक पर फायरिंग, लूट ले गए 45 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Firing on public service center operator, looted 45 thousand rupees
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक पर हवाई फायरिंग कर 45 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। फायरिंग के दौरान जुटे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुंदीपुर गांव निवासी अंकित मौर्या घर के समीप जन सेवा केंद्र चलाता है। अंकित का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। 20 हजार कैश ऑनलाइन निकालने के लिए कहा। आधार कार्ड मांगने पर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। तमंचा देख वह भयभीत हो गया। काउंटर में रखे 45 हजार नकद और मोबाइल छीनकर भागने लगे। अंकित ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाश तमंचे से हवाई फायर करने लगे। शोरगुल सुन बाजार के लोग एकत्र हो गए। भाग रहे बदमाशों में एक सड़क पर गिर गया। लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर निजी अस्पताल आई। सिर पर लगे चोट का उपचार कराने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। मानिकपुर थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया कि जनसेवा केंद्र पर लूट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed