फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing on BJP leader, report of rioting and attempt to murder filed against five people

भाजपा नेता पर फायरिंग, पांच लोगों के विरुद्ध बलवा और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Firing on BJP leader, report of rioting and attempt to murder filed against five people
कोतवाली क्षेत्र के सदहा निवासी भाजपा नेता के साथ पुरानी रंजिश में गालीगलौज की गई। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से उन फायर भी किया गया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदहा निवासी कैलाश यादव भाजपा नेता हैं। उनका आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर जाते समय सदहा बाजार के करीब बोलेरो से आए गांव के ही धीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव और उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके साथ गालीगलौज करते हुए तमंचे से फायर किया गया। वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, हत्या के प्रयास, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, चरैया गांव निवासी प्रधान पुत्र केतन चौधरी को रविवार शाम चार बजे गांव के चौराहे पर एक युवक ने पीट दिया। घायल ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसी तरह कुकुआर गांव निवासी गंगा प्रसाद शर्मा की पिटाई कर दी गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed