फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing due to road dispute, three people including a girl injured

Pratapgarh News: रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग, युवती समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Firing due to road dispute, three people including a girl injured
कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर पूरे दूलम गांव में बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवती व युवक घायल हो गए। गंभीर हालत में युवती को प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं, फायरिंग से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। वहीं, एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रामलखन यादव और प्रवीण यादव के बीच रास्ते को लेकर तनाव चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे प्रवीण बाइक से पत्नी को लेकर घर जा रहा था। रास्ते में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट के दौरान विपक्षियों ने प्रवीण के सिर पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में रामलखन यादव के बेटे राघवेंद्र प्रताप सिंह यादव के जांघ में गोली लग गई। बीच बचाव करने पहुंची बेटी प्रियंका यादव (28) के बाएं हाथ और कमर में गोली लग गई। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। प्रियंका की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि मारपीट में एक महिला भी घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि रामलखन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed