फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire in the straw loaded on the truck due to contact with the electric wire

विद्युत तार के संपर्क में आने से ट्रक पर लदे पुआल में लगी आग

Tue, 28 Dec 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire in the straw loaded on the truck due to contact with the electric wire
बिहार के शकरदहा के पास ट्रक में आग लगने के बाद बुझाते ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
पुआल लादकर जा रहा ट्रक तार की चपेट में आ गया। इससे पुआल में आग लग गई। ट्रक चलने से आग तेज होने लगी। जब तक ड्राइवर को पता चला आग तेज हो गई थी। इस पर ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी भगाकर बाजार से बाहर किया और उसे एक पानी के गड्ढे के पास ले गया। वहां ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

विकास खंड बिहार के शकरदाह के पास से एक डीसीएम ट्रक पुआल लादकर मंसूराबाद की तरफ जा रहा था। इस दौरान सड़क के ऊपर से गुजरे एक तार के संपर्क में पुआल आ गया। इससे पुआल में आग लग गई। चालक को इसका पता नहीं चला। जब चालक ट्रक लेकर शकरदहा बाजार में पहुंचा तो लोगों ने ट्रक आग लगने की उसे जानकारी दी। इस पर चालक तेजी से ट्रक को भगाते हुए बाजार से बाहर ले गया और एक पानी के गड्ढे के पास रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों की मदद से ट्रक पर लगी आग को बुझाया जा सका। इस दौरान समाज सेवी आशीष मिश्रा ने पानी में कूद कर बाल्टी के सहारे सब लोगों को पानी डालने के लिए कहा। अनिल सिंह जग्गू, सत्यम सिंह, विनोद सरोज, करिया, धीरज मिश्रा, मोनू सिंह, जयचंद शुक्ला, भोला तिवारी सहित चौकी की पुलिस के मदद से आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed