{"_id":"b8ec0cc90eabea8238c4afc4c3fc8451","slug":"fire-in-pratapgarh-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ, एडीएम और सदर एसडीएम ने भी दिखाई तत्परता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ, एडीएम और सदर एसडीएम ने भी दिखाई तत्परता
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोयल रेजीडेंसी होटल में हुई घटना की खबर सुनते ही सुबह तड़के डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी बलिकरन यादव हवाई चप्पल पहने ही भागकर मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही दोनों अधिकारियों ने तत्परता दिखाई। सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, एडीएम पुनीत शुक्ल व एसडीएम सदर जेपी मिश्र को डीएम ने राहत कार्य तेजी से करवाने का निर्देश दिया।
भोर में यह घटना उस वक्त हुई जब पूरा शहर नींद में था।
घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी दौड़ भाग करने लगे। होटल में हवाई चप्पल पहने ही डीएम और एसपी पहुंच गए। इनके पहुंचते ही जिले के राजस्व और विकास से जुड़े अधिकारी भी आ गए। इसके बाद इलाका देखते ही देखते छावनी में तब्दील हो गया। वहां मृतकों व घायलों के मोबाइल, लैपटॉप और सामान पुलिस के सुपुर्द किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी अस्पताल की मोर्चरी जा पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी डीडीओ रमाकांत तिवारी, डीएसटीओ पन्ना लाल, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल समेत अन्य लोगों को लेकर राहत कार्य में जुट गए। डीएम जानकारी लेते रहे। एसपी भी लगातार पोस्टमार्टम हाउस और होटल का चक्कर काटते रहे। बाद में डीआईजी भगवान स्वरूप भी पहुंचे।