फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire broke out in the main post office due to short circuit, generator burnt

Pratapgarh News: प्रधान डाकघर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जनरेटर जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the main post office due to short circuit, generator burnt
प्रधान डाकघर के जनरेटर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। सोशल मीडिया
सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर परिसर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट से 25 केवीए क्षमता के जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर से धुआं उठता देख डाकघर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डाकघर के पीछे टीनशेड में लगे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जनरेटर ऑपरेटर ने तत्काल मशीन बंद कर दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में जनरेटर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सीनियर पोस्ट मास्टर संजय गुप्ता ने बताया कि जनरेटर में आग लगने की जानकारी मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जांच के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed