{"_id":"66a4122260258af9c007d3e4","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-sp-leaders-hotel-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-121492-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपा नेता के होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपा नेता के होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
शहर के नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर में स्थित सपा नेता अश्वनी सोनी के होटल में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। रसोई में लगी आग व धुआं भरने से अफरातफरी के बीच भगदड़ मच गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ से गर्म हो चुके गैस सिलिंडर को बाहर निकाला।
सपा नेता अश्वनी सोनी के होटल सिटी प्राइम रेजिडेंसी का राकेश चौधरी संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार रात होटल के किचन में शाॅर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लग गई। वहां पांच एलपीजी के सिलिंडर रखे हुए थे। पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुएं जल गईं। कमरे में आग की लपटों के साथ धुआं भरने लगा। यह देख होटल में अफरातफरी का माहौल रहा।
होटल में रुके लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किचन वाले कमरे में रखे सभी गैस सिलिंडर गर्म होकर विस्फोट के मुहाने तक पहुंच गए थे। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने सिलिंडर को किसी तरह ठंडा कर बाहर निकाला। सहायक अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे ने बताया कि समय पर आग पर काबू पाया गया। अन्यथा सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। किचन के कमरे तक ही आग सिमटी रही।
विज्ञापन
आग से सिलिंडरों का बदल गया था आकार
होटल के किचन में आग लगने से पहले धुआं भरता रहा। कुछ देर बाद आग लग गई। लोगों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले किचन का काम समाप्त हो चुका था। इसलिए कर्मचारी भी बाहर निकल आए थे। फायरब्रिगेड के अनुसार एलपीजी सिलिंडरों का आग से आकार बदल गया था।फायरब्रिगेड ने सिलिंडर को पानी फेंककर ठंडा किया। फिर सभी सिलिंडर बाहर निकाले गए।
गोयल रेजीडेंसी में 2015 में हुआ था बड़ा हादसा
शहर के बाबागंज में गोयल रेजीडेंसी में 19 जून 2015 को अचानक आग लग गई। आग से उठ रहे धुएं के गुबार से होटल में रुके मुसाफिरों का दम घुट गया। कुछ लोग जान बचाकर होटल से कूद गए। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 से अधिक घायल हुए थे। इस हादसे को लोग अभी भूल नहीं सके हैं।