फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR on accused of becoming a teacher with fake degree

फर्जी डिग्री लगाकार शिक्षक बनने के आरोपी पर एफआईआर

Wed, 22 Jul 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR on accused of becoming a teacher with fake degree
बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद अब धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बीएसए के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सांगीपुर ब्लाक के भुड़हा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विशाल प्रताप सिंह पुत्र सीताराम बतौर सहायक अध्यापक तैनात था। प्रपत्रों की जांच मे उसकी वर्ष 2004-05 की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई। इस पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर सांगीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने आरोपी शिक्षक विशाल प्रताप सिंह के खिलाफ सांगीपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से उड़ाई लाखों की नकदी
दुकान में रखी लाखों की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सांगीपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्थानीय कस्बे में थाने से महज पांच सौ मीटर दूर अरुण निवासी राजमतीपुर की जनता इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह अपनी दुकान में 1.15 लाख रुपये रखकर घर चले गए। लॉकडाउन होने की वजह से शनिवार व रविवार को दुकान बंद थी। सोमवार को वह दुकान पर पहुंचे। इस बीच एजेंट को रुपये देने के लिए उन्होंने दुकान में रखा बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। उसमें रखे रुपये गायब थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed