{"_id":"5e8b64708ebc3e775269be1e","slug":"fir-on-22-people-gathered-in-one-place-and-arguing-pratapgarh-news-ald2727493101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जगह इकट्ठे होकर बहस कर रहे 22 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जगह इकट्ठे होकर बहस कर रहे 22 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगह पर इकट्ठे होकर बहस कर रहे लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें कुल 15 नामजद व सात अज्ञात हैं।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कांटी गांव में एसआई रमेश कुमार यादव ने कई लोगों को एक साथ देखा।
उन्हें मना भी कराया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस पर उन्होंने गांव के रमाशंकर यादव, प्रदीप कुमार, कमला देवी, मनीष कुमार पाठक, उमाशंकर, शिवशंकर, विमला देवी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व कोरोना महामारी को फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया।
उधर थाने के एसआई मनोज कुमार ने महराजपुर गांव में इकट्ठा होकर बहस कर रहे राजकुमार मौर्य, रामकुमार मौर्य, कल्लू, प्रद्युम्न मौर्य, अभिषेक सरोज व नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।