फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR against 27 nominated and 50 unknown including former MP Pramod Tiwari, MLA Mona

यूपी: भाजपा सांसद संगमलाल पर हमले के मामले में प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा समेत 27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ FIR

Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रायगराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रायगराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM IST
सार

भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
FIR against 27 nominated and 50 unknown including former MP Pramod Tiwari, MLA Mona
प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कार्यक्रम में विवाद के बाद सांसद संगमलाल गुप्ता को भीड़ से बचाकर बाहर ? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को हुए बवाल के मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रात नौ बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू समेत 27 नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर प्रभात ओझा, शेखर, चंद्रशेखर, संतोष सिंह, अमन सिंह, नीरज सिंह, विनोद सिंह, राजू मिश्र, त्रिभु तिवारी, अशोकधर, अभय सिंह, आशुतोष मिश्र, अजीत मिश्र, संजय पांउेय, धमेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, अनूप सिंह, सर्वेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामबोध शुक्ला, अजय पांडेय, विकास मिश्र, युसुफ खान और भगवत प्रसाद के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सांसद को पीटा
आपको बता दें कि प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए थे। नारेबाजी के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता की कांग्रेसियों ने पिटाई कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव से सांसद की फार्च्यूनर कार समेत तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सांसद ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 

सांगीपुर विकास खंड के सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। अपराह्न दो बजे कांग्रेस विधायक दल की नेता व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मेले में शामिल होने पहुंच गए। प्रमोद व मोना ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले की शुरुआत की और मंच पर बैठ गए।

 

इस बीच भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता भी समर्थकों के साथ भी वहां पहुंच गए। विधायक मोना ने अफसरों से कहकर उन्हें मंच पर बुलाकर बैठा लिया। इस बीच मंच के पीछे खड़े भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी व हाथापाई होने लगी। मारपीट से सभागार में भगदड़ मच गई।

आरोप है कि इस दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। अफरातफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता सभागार से निकलकर सड़क पर आ गए। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने पथराव कर सांसद संगमलाल गुप्ता की फार्च्यूनर कार समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। बवाल बढ़ता देख सांसद संगमलाल समर्थकों के साथ भागकर कोतवाली पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम राहुल यादव व सीओ जगमोहन सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में संगमलाल ने सांगीपुर थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि सरकारी समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने गए थे। प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा के ललकारने पर कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया। दोनों लोगों का अपने विरोधियों पर हमला करने का पुराना इतिहास रहा है। 

सांसद ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप, सुनियोजित था हमला  
सांसद संगमलाल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। वह जब सांगीपुर ब्लॉक में पहुंचे तो पचास से साठ की संख्या में मौजूद लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। वे सांगीपुर इंस्पेक्टर तुषार त्यागी को पीटने लगे। रोकने पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed