फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fine imposed on 35 farmers for burning stubble in the field

खेत में पराली जलाने वाले 35 किसानों पर लगाया जुर्माना

Sat, 06 Nov 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fine imposed on 35 farmers for burning stubble in the field
कालाकांकर में पिथनपुर गांव में खेत में जलायी गयी पराली की जांच करते एसडीएम। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के 35 किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने 477500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इनमें तीन किसान कालाकांकर इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शासन ने पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके बाद भी किसान बाज नहीं आ रहे हैं। कालाकांकर के पिथनपुर में खेतों में पराली जलाने को लेकर हुई शिकायत का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी कुंडा सतीशचंद्र त्रिपाठी एवं कृषि विभाग के लोग मौजूद रहे। किसान प्रेमा देवी, राजकुमार और सदाशिव के खिलाफ खेतों में पराली जलाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी कुंडा पहुंचे थे। जुर्माना वसूलने के साथ चेतावनी दी।
विज्ञापन

कुंडा तहसील क्षेत्र में 15, बेलखरनाथ, मंगरौरा, पट्टी, और आसपुर देवसरा के सात किसानों के साथ शिवगढ़ और गौरा के बेल्हा, राजापुर, बहरापुर, कलीमुराद, मानापुर, रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे फत्ते सिंह, कटरा संग्रामसिंह, प्रतापरूदपुर, सराय लालमती, कटरा संग्रामसिंह, सांगीपुर के लखनपुरसूर में प्रशासन ने कार्रवाई की।

पट्टी तहसील पृथ्वीगंज बाजार के समीप किसानों द्वारा खेत में जलायी गयी पराली। संवाद

पट्टी तहसील पृथ्वीगंज बाजार के समीप किसानों द्वारा खेत में जलायी गयी पराली। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed