Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fighting and firing between two sides for supremacy before elections

Pratapgarh News: चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two sides for supremacy before elections
क्षेत्र के उदापुर में वर्चस्व को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। हल्का दरोगा ने प्रधान समेत 11 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जेठवारा के उदापुर के प्रधान साजिद व गांव के ही विवेक सिंह के बीच आगामी ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर अभी से जोर आजमाइश और तनातनी चल रही है। बुधवार की रात विवेक सिंह यादव बस्ती में छोटेलाल यादव के घर के करीब लोगों से बातचीत कर रहा था। तभी ग्राम प्रधान साजिद भी अपने समर्थकों के साथ आ गया। कहासुनी के बीच उनके बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने विवेक सिंह को लाठी डंडे से पीटा। लोगों के दौड़ने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए बाघराय सीएचसी ले गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठवारा थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई। हल्का दरोगा आनंद राय की तहरीर पर प्रधान साजिद अली उर्फ सज्जे, जैनुल, माशूक, अप्पी, जफरुल और दूसरे पक्ष से विवेक सिंह समेत छह नामजद के अलावा आठ- दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed