{"_id":"61f8328c8708b9043715b46f","slug":"fifty-thousand-cash-and-goods-looted-by-taking-grocery-trader-hostage-pratapgarh-news-ald3260577117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी को बंधक बनाकर पचास हजार नकदी और सामान लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी को बंधक बनाकर पचास हजार नकदी और सामान लूटे
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने किराना व्यापारी को बंधक बनाकर पचास हजार नकदी और हजारों के सामान लूट लिए। उधर, दो अन्य जगहों से चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान गायब कर दिए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों लीलापुर पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है।
साहबगंज बाजार निवासी गुड्डू की किराना की दुकान है। रविवार रात वह घर में सो रहा था। देर रात तीन-चार की संख्या में बदमाश उसके घर में घुस गए। नींद खुलने पर गुड्डू ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने गमछे के सहारे उसे बेड से बांध दिया। इसके बाद दुकान से पचास हजार की नकदी और हजारों के सामान लेकर भाग निकले।
उधर, लालगंज कोतवाली के सराय संसारा मुलतानीपुर निवासी गणेश प्रसाद मौर्य के घर से रविवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर पैंतीस हजार नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह बहलोलपुर निवासी मो. शरीफ के घर से हजारों के सामान गायब कर दिए।
विज्ञापन
लीलापुर चौकी क्षेत्र में एक ही रात तीन घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। तीन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने घटनाओं के लिए चौकी पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।