फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fierce fire in cosmetic shop due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes

प्रतापगढ़ : शार्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 26 Mar 2023 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:13 AM IST
सार

लालगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
Fierce fire in cosmetic shop due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes
Pratapgarh News : लालगंज बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


लालगंज बाजार में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर मस्जिद के सामने राजू मोदनवाल की कॉस्मेटिक की दुकान है। नीचे दुकान है और ऊपर वह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद वह ऊपरी मंजिल पर अपने आवास में चले गए थे। इसी दौरान रात्रि करीब 10.30 बजे दुकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed