{"_id":"89369d72a18674d4f0f44a2a47f82678","slug":"feuds-often-contracted-bus-driver-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में अनुबंधित बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में अनुबंधित बस चालक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। परिवहन निगम की अनुबंधित बस के एक चालक को रंजिश में कुछ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। इससे नाराज चालक ने बस सड़क पर ही खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने का आश्वासन दिया। इसपर चालक ने बस सड़क से हटाया। घटना से आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
इलाहाबाद जनपद के पुराना कटरा कर्नलगंज निवासी अशरफ अनुबंधित बस चलाता है। रविवार को वह बस से सवारी लेकर प्रतापगढ़ आया था। यहां से सवारी भरकर वह इलाहाबाद जाने के लिए निकला। कोषागार चौराहे के करीब उसे तीन युवकों ने रोका। वह कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही तीनों उसे बस से नीचे घसीटकर पीटने लगे। आसपास के लोग बीच-बचाव को पहुंचे, फिर भी हमलावर चालक को पीटते रहे। घटना की जानकारी लोगों ने कंट्रोल रूम को दी। भंगवाचुंगी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इसके पहले ही झगड़ा समाप्त हो चुका था। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर भाग निकले थे।
पिटाई से नाराज चालक अशरफ ने बस बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में घरों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बस चालक को समझाकर सड़क से बस हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस मामले में चालक अशरफ की तहरीर पर पुलिस ने तौहीद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि बस चालक और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।