फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fertilizer missing from 50 percent committees of the district

Pratapgarh News: जिले की 50 फीसदी समितियों से खाद गायब, 10 में लटक रहा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer missing from 50 percent committees of the district
जिले में 110 साधन सहकारी समितियों में करीब 50 फीसदी में खाद नहीं है। साथ ही 10 फीसदी समितियों में खाद न होने की वजह से ताले लटक रहे हैं। जिन समितियों में रैक पहुंच भी रही है वहां कुछ ही घंटों में खाद खत्म हो जा रही है। रबी सीजन की फसल की बोवाई की तैयारी शुरू होते ही यूरिया और डीएपी की मारामारी शुरू हो गई है। अधिकांश किसानों को समितियों से मायूस होकर ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का दावा है कि समितियों पर यूरिया 17,918 मीट्रिक टन, डीएपी 3,577 मीट्रिक टन, एनपीके 4,011 मीट्रिक टन और एमओपी 1,235 मीट्रिक टन उपलब्ध है। बोवाई से पहले किसान उर्वरकों की खरीदारी के लिए समितियों पर पहुंच रहे हैं लेकिन अधिकांश पर ताले लटक रहे हैं। मजबूरन उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इस वक्त आलू, गेहूं और मटर समेत अन्य फसलों को किसान लगाते हैं। जिसके लिए डीएपी और यूरिया की जरूरत पड़ती है। लेकिन, समितियों से खाद गायब है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा क्षेत्र के साधन सहकारी समिति अकारीपुर में उर्वरक उपलब्ध न होने के कारण ताला लटकता रहा। कुंडा के बभनपुर समिति में पुराने स्टॉक का वितरण किया जा रहा है। 25 अक्तूबर तक नए स्टॉक आने की बात कही गई। समिति देल्हूपुर में दोपहर दो बजे तक ताला बंद रहा। अकोढ़िया में डीएपी और यूरिया कम होने की जानकारी सचिव राकेश सिंह ने दी। साधन सहकारी समिति सांगीपुर में दोपहर एक बजे तक ताला लटकता रहा। लालगंज के बसुवापुर में उर्वरक उपलब्ध नहीं था। समिति मानधाता के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 600 से अधिक सदस्य है। 200 बोरी डीएपी उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से बातचीत
0 पांच दिन से उर्वरक के लिए सहकारी समिति बैजलपुर का चक्कर लगा रहा हूं। कभी समिति बंद रहती है तो कभी लंबी लाइन की वजह से खाद नहीं मिल रही।
मोहम्मद इलियास, सलेम भदारी।
0 साधन सहकारी समिति रेहुआ लालगंज पर तीन बार खाद लेने गया। समिति बंद होने के कारण खाद नहीं मिल सकी। जिम्मेदार खाद मिलने की जानकारी भी नहीं दे रहे हैं।

रामबहोर पांडेय, रेहुआ लालगंज।
0 साधन सहकारी समिति अकोढ़िया मानधाता में डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है। बाजार से महंगे दाम पर उर्वरक खरीद रहे हैं।

आशीष सिंह, पूरे हिंछा।
समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिन समितियों पर ताले लटक रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कम उर्वरक वाली समितियों को नई रैक उपलब्ध कराई जाएगी।
देवेंद्र वर्मन, एआर कोपारेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed