फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fathers Day: After mother, father gave new life to a piece of liver by giving his kidney.

Fathers Day : मां के बाद पिता ने जिगर के टुकड़े को अपनी किडनी देकर दी नई जिंदगी

Sun, 16 Jun 2024 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

विकास खंड कुंडा चौसा गांव निवासी विजय सिंह के तीन बेटे विकास सिंह राणा, आकाश सिंह राणा व अविनाश सिंह राणा है। बड़े बेटे विकास सिंह की वर्ष 2013 में तबीयत खराब हो गई चेकअप के दौरान किडनी फेलियर का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Fathers Day: After mother, father gave new life to a piece of liver by giving his kidney.
पिता विजय सिंह और बेटा विकास सिंह राणा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

'मुझे रख दिया छांव में, खुद जलते रहे धूप में, मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता, अपने पिता के रूप में... ये पंक्तियां हर पिता के रूप को बखूबी बयां करती हैं। पिता खुद दर्द सह लेंगे, लेकिन अपने बच्चों को उस दर्द का अहसास तक नहीं होने देंगे। ऐसा एक बार फिर साबित किया है कुंडा के चौसा के रहने वाले विजय सिंह ने। इन्होंने अपने बेटों को किडनी देकर नई जिंदगी दी हैं।
विज्ञापन


विकास खंड कुंडा चौसा गांव निवासी विजय सिंह के तीन बेटे विकास सिंह राणा, आकाश सिंह राणा व अविनाश सिंह राणा है। बड़े बेटे विकास सिंह की वर्ष 2013 में तबीयत खराब हो गई चेकअप के दौरान किडनी फेलियर का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले विजय सिंह के लिए यह खबर सिर पर पहाड़ टूटने जैसी थी। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। कुछ दिनों तक डायलिसिस के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


फरवरी 2014 में मां रेखा सिंह ने किडनी देकर बेटे को नया जीवन दिया। इसके बाद सब कुछ ठीक चलने लगा। वर्ष 2023 में विकास की फिर तबीयत खराब होने पर चेकअप कराया गया तो पता चला कि मां द्वारा दी गई किडनी भी खराब हो चुकी हैं। यह खबर सुनकर विकास ने जीने की उम्मीद ही छोड़ दी, लेकिन विजय सिंह ने हिम्मत देते हुए कहा कि अभी वह जिंदा। उनके जीवित रहते बेटे को कुछ नहीं हो सकता। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में फिर से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हुई। 10 सितंबर 2023 को पिता विजय सिंह ने बेटे को किडनी देकर नई जिंदगी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा परिवार साथ खड़ा रहा

विजय सिंह ने बताया कि बीमारी से जूझते हुए परिवार एकजुट रहा। डायलिसिस व किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान आवाजाही में आर्थिक समस्या जरूर आड़े आई, लेकिन परिवार के साथ ने सभी चुनौतियों को पार किया। उन्होंने कहा कि किडनी देने के लिए पूरा परिवार तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed