फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father who fell on the road after being hit by a bike was crushed by a roller, died

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे पिता को रोलर ने रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Father who fell on the road after being hit by a bike was crushed by a roller, died
लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर लखहरा गांव के करीब सोमवार की सुबह बाइक की टक्कर से गिरे बुजुर्ग को रोलर ने पांच मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी निवासी छंगू वर्मा (60) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से मझले बेटे भारत वर्मा (24) के साथ सांगीपुर बाजार जा रहे थे। लखहरा गांव के पास चंद्रशेखर मिश्र इंटर काॅलेज गेट के सामने सांगीपुर की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने भारत की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे छंगू बीच सड़क पर और बेटा भारत दूसरे छोर पर जा गिरा। तभी पीछे से लोक निर्माण विभाग का रोलर पहुंचा और छंगू काे करीब पांच मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटे के शोर मचाने पर चालक रोलर छोड़कर भाग निकला। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच पहुंची पुलिस ने घायल भारत को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। मौके पर पहुंची पत्नी शीला पति का शव देख चीख पड़ी और अचेत होकर गिर गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रोलर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed