{"_id":"5fa062858ebc3e9bf96c5a9f","slug":"father-son-shot-dead-for-removing-wire-hanging-in-front-of-house-pratapgarh-news-ald2905902183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने लटक रहे तार को हटाने को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने लटक रहे तार को हटाने को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
हथिगवां कोतवाली के बलीपुर में पिता पुत्र की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में सोमवार शाम बिजली के लटकते तार को हटाने को लेकर हुए विवाद में राजेंद्र बहादुर सिंह (50) व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी-पिता पुत्र फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी रणजीत सिंह व विपिन सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पिता शीतला सिंह के साथ ट्रैक्टर पर धान लादकर खेत से घर ले जा रहे थे।
गांव में राजेंद्र बहादुर सिंह (50) व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) के घर के सामने बिजली का तार लटक रहा था। इससे ट्रैक्टर नहीं जा पा रहा था। राजेंद्र सिंह घर के पीछे स्थित दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने की बात कह रहे थे जबकि रणजीत सिंह इसी रास्ते से गुजरने की जिद पर अड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान रणजीत सिंह, विपिन सिंह व शीतला सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अभय प्रताप सिंह व राजेंद्र बहादुर सिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों तड़पने लगे। यह देख उनके परिजन दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर हथिगवां थाने की पुलिस पहुंची। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को खबर दी गई। बलीपुर में पूर्व में सीओ हत्याकांड होने के चलते आसपास के थानों की फोर्स भागकर मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में भारी फोर्स के साथ डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले। डीएम ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी शीतला सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है।
अनुराग आर्य, एसपी

हथिगवां कोतवाली के बलीपुर में गोली लगने से मृत राजेन्द्र सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

हथिगवां कोतवाली के बलीपुर में गोली लगने से मृत अभय प्रताप सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH