{"_id":"6162f83c8ebc3e6267224bf1","slug":"father-in-law-son-in-law-dies-in-police-vehicle-collision-pratapgarh-news-ald3178376116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाहन की टक्कर से दामाद की मौत, ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाहन की टक्कर से दामाद की मौत, ससुर घायल
विज्ञापन
पूरे अंती में पुलिस वाहन की टक्कर से मृतक के बिलखती पत्नी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
अंतू थाना क्षेत्र के पूरेअंती में रविवार दोपहर बेकाबू पुलिस वाहन ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार ससुर- दामाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क रही।
नगर कोतवाली के पूरे ओझा चकबनतोड़ निवासी बनवारी प्रजापति (48) के ससुर संत प्रसाद (68) निवासी रायपुर थाना मानधाता के हाथ में चोट लग गई थी। रविवार को बनवारी ससुर का इलाज कराने के लिए बाइक से भदौसी गए थे। वहां से लौटते समय पूरे अंती में पुलिस की पीआरवी की इनोवा कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व इनोवा कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बनवारी को मृत घोषित कर दिया। संतराम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मृतक बनवारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही घर बनवारी के पैतृक गांव इशीपुर से परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, संतराम की भी प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह देख साथ गए लोग रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए। बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ मोर्चरी में डटे रहे। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक बनवारीलाल प्रजापति अपने परिवार के साथ पूरे ओझा में रहते थे। जबकि उनका पैतृक गांव इशीपुर है। उनका एक बेटा अभिषेक व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी लाची की शादी हो चुकी है। जबकि रूपा व अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बनवारी कुम्हार का काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचने पर पत्नी व बच्चे रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे।

अंतू थाने के पूरे अंती में पुलिस वाहन की टक्कर से मृत बाइक सवार के घर ईशीपुर शव पहुंचने पर जुटे ग्र- फोटो : PRATAPGARH

पुलिस वाहन की टक्कर से मृत बनवारी लाल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH