{"_id":"6a1d922106d20bc7270df57e","slug":"father-hurt-by-beating-committed-suicide-by-hanging-himself-police-arrested-him-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : मारपीट से आहत पिता ने फंदा कसकर की थी आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : मारपीट से आहत पिता ने फंदा कसकर की थी आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
सार
20 मई को बेटे की मारपीट से आहत होकर पिता ने फंदा कसकर आत्महत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए बेटे ने खेत के पिलर में निकले सरिया में गमछे से पिता का शव लटका दिया था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
20 मई को बेटे की मारपीट से आहत होकर पिता ने फंदा कसकर आत्महत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए बेटे ने खेत के पिलर में निकले सरिया में गमछे से पिता का शव लटका दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को बढ़ईपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी काशीपुर डुबकी भोला सिंह का पुरवा निवासी सुनील सरोज ने बताया कि 20 मई की शाम को पिता से मारपीट हुई थी। पिता के पैरों में चोट के निशान थे। टहलने के बहाने रोते हुए पिता राजकुमार सरोज घर से बाहर निकले। खेत में गमछे से फंदा कसकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जानकारी होने पर आरोपी ने शव को गमछा सहित खेत के पिलर में निकले सरिया के सहारे लटका दिया था। आरोपी ने बताया कि पिता बुग्गी चलाते थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के घेरे में बेटे के फंसने पर पुलिस का शक पक्का हो गया। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बढ़ईपुर पुलिया से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी की गई है। पिता की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन