{"_id":"6155fb4e8ebc3e09973716e6","slug":"father-dies-son-injured-in-nilgai-collision-pratapgarh-news-ald317055948","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
accident
दवा लेकर घर लौटते समय बाइक नीलगाय से टकराने के कारण पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। खबर मिलने पर घर से अस्पताल तक कोहराम मचा रहा। परिजन शव लेकर घर चले गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के दुर्गागंज अमरौना निवासी मोहम्मद यूनुस (65) बृहस्पतिवार को अपने बेटे इमरान (27) के साथ बाइक से दवा लेने के लिए शेखूपुर गए थे।
लौटते समय रानीगंज लिलहा के आगे सवैया के पास अचानक वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर नीलगाय आ गई। इससे बाइक नीलगाय से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया।
यहां डाक्टरों ने यूनुस को मृत घोषित कर दिया, जबकि इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।