{"_id":"64fa3584edbe0b5c060f1af5","slug":"father-and-son-accused-of-deadly-attack-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3985-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Fri, 08 Sep 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
संग्रामगढ़ क्षेत्र के आमीपुर गांव निवासी राम लखन और उसके भाई राम शरन के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि राम शरन परिवार संग चाकू-लाठी लेकर हमलावर हो गए थे। हमले में रामलखन, उसका बेटे और बेटी गंभीर घायल हो गए थे। रामलखन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घायल के बेटे विपिन की तहरीर पर पुलिस ने राम शरन, उसकी पत्नी मीरा देवी, बेटे सचिन पटेल व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को दरोगा अमित सिंह ने मुख्य आरोपित राम शरन, उसके बेटे सचिन को गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे में हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। विधिक प्रक्रिया के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
................
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी रंजीत पटेल (18) को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। जिससे वह नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
युवक को रंजिशन पीटा
हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी पिन्टू विश्वकर्मा (25) को गांव के लोगों ने रंजिशन पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। भुक्तभोगी ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
खाना बनाते समय घर में लगी आग, महिला और तीन मवेशी झुलसे
नवाबगंज थाना क्षेत्र के संधई का पुरवा स्थान गांव निवासी गीता देवी (45) बुधवार की रात करीब दस बजे घर में खाना बना रही थी। उसी समय घर में अचानक आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि उसकी चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जल गया। खाना बना रही गीता भी आग की लपटों से गिरकर झुलस गईं। पास ही बंधे तीन मवेशी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची ने एंबुलेंस बुलाई और झुलसी महिला को इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजकर भर्ती कराया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।