फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fate of 1915 candidates will be decided today

Pratapgarh News: 1915 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

Fri, 12 May 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fate of 1915 candidates will be decided today
अध्यक्ष के 19 पदों के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1648 प्रत्याशी के भाग्य का होगा
विज्ञापन

1915 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला
अध्यक्ष के 19 पदों के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1648 प्रत्याशी के भाग्य का होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के एक नगरपालिका परिषद और 19 नगर पंचायतों के 1915 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज होगा। 19 अध्यक्ष पद के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1648 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएंगी। कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे पहुंचने को कहा गया है। सुबह नौ बजे के बाद रुझान आना प्रारंभ हो जाएगा।

जिले में चार मई को हुए मतदान के बाद से प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर टिकी हुई थी। नगर पालिका परिषद और नगर निकाय के 4,57,844 मतदाताओं में से 2,64,658 लोगों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद के लिए 267 और सभासद के लिए 1648 प्रत्याशी मैदान में थे। नगर पालिका परिषद बेल्हा में अध्यक्ष पद के लिए 20 और 25 सभासद के लिए 158 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतों की गणना प्रारंभ होगी। शुक्रवार को प्रत्याशी अपने अभिकर्ताओं का पास बनवाने के लिए परेशान रहे। मतदान के दिन से ही प्रत्याशी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे थे। मगर शनिवार को विजयी अध्यक्ष और सभासद को आरओ के हाथों से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट------------
किस नगर निकाय में कितने पड़े थे वोट
नगर निकाय का नाम - कुल मतदाता - पड़े मत
............................................................................................
नपा बेल्हा - 1,11,119 - 54,742
सिटी - 13,334 - 8442 कटरामेदनीगंज - 10,303 - 6795 कटरागुलाबसिंह - 22,698 - 14,818
मानधाता- 20,804- 12093
गड़वारा- 18,192 - 10,747 अंतू - 10,771- 6937
पट्टी - 9297- 6386
ढकवा- 16066 - 9855
रामगंज - 16,746 - 9935 कोहंडौर - 15,347 - 8718
रानीगंज - 27,808 - 17,220
पृथ्वीगंज - 21,728 - 13045 सुवंशा - 20,482 - 12,707
लालगंज - 25,200 - 14,404
कुंडा - 24,508 - 15,350
मानिकपुर - 26,447 - 17,137
हीरागंज- 20,249 - 11,717 डेरवा - 26,945 - 13,610
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

योग - 4,57,844 - 2,64,658
----------------------------------------------
संजय श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed