फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers will build warehouse to control onion prices

प्याज के दाम नियंत्रित करने के लिए किसान बनाएंगे भंडारगृह

Sun, 12 Dec 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers will build warehouse to control onion prices
onion
गैर सीजन में प्याज के दामों को नियंत्रित करने के लिए उद्यान विभाग ने अच्छी पहल की है। सीजन में पैदा होने वाले प्याज को स्टोर करने के लिए अब जिले के किसान ही भंडारगृह तैयार करेंगे। इसके लिए उन्हें उद्यान विभाग की तरफ से अनुदान दिया जाएगा। आधा खर्च विभाग उठाएगा। इससे गैर सीजन में प्याज के दाम अनियंत्रित नहीं हो सकेंगे और जिले के लोगों को राहत मिलेगी। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। जिले में इस बार किसानों ने प्याज की खेती में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग द्वारा किसानों को प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया है। किसानों को मुफ्त में बीज प्रदान किया गया है। प्याज की खेती को लेकर किसानों में खासी रुचि है। दरअसल, इसके पीछे ऑफ सीजन में प्याज के दाम नियंत्रित करने की भी सोच है। गैर मौसम में जिले में प्याज के दाम आसमान पर रहते हैं। गैरराज्यों से स्टॉक कम आने पर बाजारों में प्याज की कीमतें बढ़ जाती हैं। पिछले कई साल से यह स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

गैर मौसम में प्याज के दाम को नियंत्रित करने के लिए उद्यान विभाग ने जहां किसानों को प्याज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया है, वहीं उनकी उपज को संरक्षित करने के लिए भी पहल शुरू की है। जिले में होने वाली पैदावार को स्टोरेज करने के लिए प्याज भंडार गृह बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसे किसान ही तैयार करेंगे। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भंडार की स्थापना की तैयारी है। इसका लक्ष्य प्याज को नुकसान से बचाना और बेमौसम में किसानों की आय दोगुनी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 75 हजार की लागत से भंडार गृह का निर्माण होगा। किसानों को लागत की आधी धनराशि अनुदान के तौर पर दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्याज भंडारण केंद्र बनाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अब तक 11 किसानों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed