{"_id":"600090908ebc3e2e70459eca","slug":"farmer-s-death-by-falling-into-canal-pratapgarh-news-ald2967296165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की नहर में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की नहर में गिरकर मौत
विज्ञापन
मृत किसान राजेश पांडेय। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
आधी रात खेत में घुसे मवेशियों को भगाने गए रेहुआ लालगंज के किसान राजेश पांडेय (45) की नहर में गिरने से मौत हो गई। सुबह उनका शव पानी में मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज पूरे शिवचरन तिवारी का पुरवा निवासी राजेश पांडेय रात में मवेशियों से खेत की रखवाली करने जाते थे। बुधवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद वह हमेशा की तरह टार्च व लाठी लेकर खेत की ओर चले गए। आधी रात के लगभग खेत में घुसे मवेशियों को खदेड़ने के दौरान वह खेत के बगल से निकली नहर में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई।
सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो राजेश का शव पानी में देख सन्न रह गए। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उदयपुर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छानबीन में किसान की नहर में गिरने से मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

उदयपुर के रेहुआ लालगंज में किसान का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन