फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer dies due to electric shock while changing inverter battery

Pratapgarh News: इन्वर्टर की बैट्री बदलते समय करंट से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock while changing inverter battery
बेटी के घर आए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। शव देखकर परिजन हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों के समझाने पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी मनोज द्विवेदी (53) अपने बेटी के घर बृहस्पतिवार को महेशगंज के रायगढ़ आए थे। रात करीब आठ बजे इन्वर्टर की बैट्री बदलते समय वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन सीएचसी कुंडा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिना इलाज के मृत घोषित करने का आरोप लगाते हुए परिजन सीएचसी परिसर में हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों के समझाने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। अधेड़ की मौत से परिजन में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed