{"_id":"64396331fd810e37bc04bddf","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-from-poles-stay-wire-in-the-fence-pratapgarh-news-c-3-1-104479-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पोल के स्टे वायर से बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पोल के स्टे वायर से बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Fri, 14 Apr 2023 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मृत वृद्ध मेवालाल। फाइल फोटो
लीलापुर थाना क्षेत्र के बलीपुर परसन गांव में शुक्रवार सुबह हुई घटना, शिकायत के बाद नहीं हुई थी मरम्मत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। सब्जी के खेत के पास से गुजरी एचटी लाइन के पोल में लगे स्टे वायर से बाड़ में आए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लाइनमैन से मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। इसी वजह से हादसा हुआ है। चमरूपुर बलीपुर परसन गांव के मेवा लाल पांडेय (70) शुक्रवार सुबह बाड़ के नीचे से अपने खेत में जा रहे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आकर वह झुलसने लगा। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग उसे सीएचसी लालगंज ले गए। जहां, डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि खेत के पास लगे एचटी लाइन के पोल के स्टे वायर का करंट खेत की बाड़ में कई दिन से आ रहा है। शिकायत करने पर भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। घटना से पत्नी, नाती शिवांश सहित परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना के बाद क्षेत्रीय विद्युत कर्मचारी ने मौके पर पहुंचे और स्टे वायर को जमीन से हटाकर पोल में लपेटकर छोड़ दिया है। मृतक के परिजनों ने लीलापुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।