फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family reached SP residence from ambulance to PRD jawan, pleading for treatment

पीआरडी के जवान को एंबुलेंस से लेकर एसपी आवास पहुंचे परिजन, इलाज के लिए गुहार

Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
सार

दो सप्ताह पूर्व पीआरडी जवान को गोली मारने के आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूछताछ व संदिग्ध बताकर करीब 10 लोगों को कंधई पुलिस पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन
Family reached SP residence from ambulance to PRD jawan, pleading for treatment
पखवाड़े भर पहले कंधई थाने के शिवसत में बदमाशों की गोली से घायल पीआरडी का जवान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

दो सप्ताह पूर्व पीआरडी जवान को गोली मारने के आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूछताछ व संदिग्ध बताकर करीब 10 लोगों को कंधई पुलिस पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घायल पीआरडी जवान के इलाज में आ रही दिक्कत को देखते हुए रविवार को परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। एसपी के निर्देश पर उसे प्रयागराज स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के खजुरनी निवासी पवन तिवारी को ड्यूटी के दौरान कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के करीब बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी थी। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले आर्थिक समस्या से जूझ रहे परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर भंगवाचुंगी चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक आवास गए। यहां जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घायल जवान का इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद करने का भरोसा दिलाते हुए प्रयागराज स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा। पवन का परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। एसपी सतपाल अंतिल ने जवान के इलाज के लिए एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed