फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   family agrree for last rituals of historyshete after police promise of enquiry

जांच के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
family agrree for last rituals of historyshete after police promise of enquiry
pratapgarh
 लूट के प्रयास के दौरान चली गोली से हुई मौत के मामले में हिस्ट्रीशीटर का शव आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गुरुवार दोपहर बाद से शव घर पर ही पड़ा रहा। शुक्रवार दोपहर बाद एडिशनल एसपी के आश्वासन पर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। इस दौरान एडिशनल एसपी ने निष्पक्ष जांच के साथ ही साक्ष्यों के आधार पर उनकी सभी मांगें मानने की बात कही।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा गांव निवासी दिलीप जायसवाल उर्फ सुनील पुत्र मोहनलाल प्रापर्टी डीलिंग के सिलसिले में लखनऊ गया था। लौटते समय जेठवारा के खटवारा गांव के कुछ पहले ही एक मैजिक से आए लोगों ने उसकी आर्टिका गाड़ी रोक ली। आरोप है कि डाला से उतरे लोग हाथपाई और फायरिंग करने लगे तो उसने भी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इस दौरान एक गोली चंद्रकांत मिश्र उर्फ मुन्ना घेवड़ा को लगी। तब तक मौका पाकर दिलीप वहां से भागकर थाने पहुंच गया। उधर घायल चंद्रकांत को लेकर उसके साथी घर पहुंच गए। वहां परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसमें दिलीप ने लूट के प्रयास का तो मृतक की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्ट के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मंजुला की मांग थी कि आरोपियों को जेल भेजा जाए, प्रापर्टी के लिए दिए गए आठ लाख रुपये दिलवाए जाएं और विवेचना महेशगंज थाने से कराए जाने के साथ ही जेठवारा एसओ रहे दिनेश पांडेय को हटाया जाए। दूसरे दिन एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों की पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने कहा कि विवेचना में दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अगर परिजन आठ लाख रुपये देने का साक्ष्य देते हैं उसे भी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एसओ दिनेश पांडेय को पहले ही हटा दिया गया है। विवेचना के लिए भी विकल्प दिया कि परिजन जिस थाने से चाहें विवेचना करा सकते हैं। उनके आश्वासन पर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। इस दौरान महेशगंज, जेठवारा, लालगंज की फोर्स के साथ डेरवा में भी भारी पुलिस फोर्स लगी रही। आक्रोश में लोग कह रहे थे कि शव को दिलीप के घर के सामने गाड़ा जाएगा। इसके चलते डेरवा में शेखपुर चौरास तक भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed