फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fake school in every street

बेरोकटोक गली-गली खुले अवैध स्कूल

Wed, 28 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नए शिक्षासत्र की शुरुआत से पहले ही शहर और गांव में गली-गली बिना मान्यता के स्कूल खुल गए हैं। चौराहों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग टांग दी गई हैं, तो कई स्कूल ई-रिक्शा से प्रचार कर दाखिले के लिए अभिभावकों को ऑफर दे रहे हैं। अवैध स्कूल संचालकों में प्रचार-प्रसार करने की होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


दो अप्रैल से नए शिक्षासत्र की शुरुआत होने के पहले ही जिले में अवैध स्कूलों की बाढ़ सी आ गई है। शहर हो या गांव हर जगह चौराहों पर अवैध स्कूलों के बड़े-बड़े होर्डिंग टंगे नजर आ रहे हैं। इन अवैध स्कूलों में धड़ल्ले से दाखिला भी हो रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों को गुमराह करके अवैध स्कूल संचालक फर्जी पंजीकरण नंबर भी दिखा रहे हैं। शहर हो या गांव अवैध संचालकों ने इस प्रकार जाल फैला रखा है कि अधिकारी और अभिभावक कोई भी उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। अधिकांश स्कूलों में बच्चों की ड्रेस और कापी-किताब का भी ठेका लिया जा रहा है, जबकि कुछ स्कूल कमीशन सेट होने वाली दुकानों पर भेज रहे हैं। अभिभावक उसी दुकान से किताब और कॉपी लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात तो यह है कि अब ग्रामीण इलाकों में हिंदी मिडियम स्कूल नहीं खुल रहे हैं, बल्कि गांव से शहर तक खुलने वाले सभी स्कूल इंग्लिश मिडियम हैं। बीते शिक्षासत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वे में 621 अवैध स्कूल मिले थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभाग ने चुप्पी साध ली। अब नए शिक्षासत्र के लिए फिर शिक्षा की मंडी सजने लगी है, लेकिन अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।

बीईओ की मिलीभगत से चल रहे अवैध स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध स्कूल चल रहे हैं। पिछले वर्ष तैयार सूची में अधिकांश स्कूलों का नाम सूची से हटा दिया गया था। बीएसए ने जब सूची जारी कि उनमें चर्चित स्कूलों का नाम ही नहीं था।

फर्जी बोर्ड का चल रहा था स्कूल
पट्टी तहसील के सोना देवी छत्रपाल सिंह इंटरमीडिएट कालेज मरहा को जिस बोर्ड से मान्यता मिली थी, दिल्ली में उस नाम का कोई बोर्ड ही नहीं है। नायब तहसीलदार पट्टी की जांच में इस बात का खुलासा होने पर डीआईओएस ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। आरोप है कि डीआईओएस के आदेश के बाद भी इंटरकॉलेज अभी संचालित है।

गिनाने के लिए बड़े-बड़े नाम और पढ़ाने वाले इंटर पास
अवैध स्कूलों में टीचर के नाम पर बड़े-बड़े नाम होर्डिंग और पंपलेट में लिखाए जाते हैं, मगर पढ़ाने वाले इंटर पास होते हैं। अभिभावकों से मोटी रकम लेने वाले स्कूल संचालक अप्रशिक्षित टीचरों से बच्चों को पढ़वाते हैं।


जिले में चलने वाले अवैध स्कूलों के खिलाफ अप्रैल माह में अभियान चलेगा। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिर्फ अवैध स्कूलों के संचालन पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी मिलकर जिलेभर के अवैध स्कूलों को बंद कराएंगे।
बीएन सिंह, बीएसए, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed