फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Failed students will get a chance to re-exam

Pratapgarh News: फेल विद्यार्थियों को मिलेगा दोबारा परीक्षा देने का मौका

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Failed students will get a chance to re-exam
बीए, बीएससी में फेल छात्रों को परीक्षा देने का दोबारा मौका मिलेगा। उनकी परीक्षाएं कॉलेजों में कराई जाएंगी। राज्य विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश जारी कर कॉलेजों से परीक्षा फार्म भरवाने को कहा है।
विज्ञापन


प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा में फेल छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। शैक्षिक सत्र 2021-22 और उसके पहले के प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा में फेल लेकिन लिखित परीक्षा में पास विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया था। कई ऐसे भी परीक्षार्थी हैं जो किसी कारणवश प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे वे भी फेल हो गए हैं। ऐसे परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करके दोबारा परीक्षा दे सकेेंगे।
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं को सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा के दौरान संबंधित विषय से प्रायोगिक और मौखिक के बैक पेपर में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। 29 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज के प्राचार्यो को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वह अपने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से सूचित करते हुए परीक्षा फार्म भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iप्रायोगिक और मौखिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया है। वह ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वार्षिक परीक्षा के दौरान उनकी परीक्षा बैक पेपर परीक्षार्थी के तौर पर कराई जाएगी। संजय कुमार, कुलसचिव, राज्य विवि।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article