फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   facility: now upper primary school's students will study in smart classroom

सहूलियत: टाट-पट्टी की जगह अब डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करेंगे मिडिल स्कूलों के बच्चे

Mon, 12 Jul 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
facility: now upper primary school's students will study in smart classroom
प्रतापगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी होगी। स्कूल खुलने पर जब वह पढ़ाई के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें बैठने के लिए जमीन पर टाट-पट्टी की जगह डेस्क-बेंच मिलेगा। पहले चरण में जिले के 359 मिडिल स्कूलों में 50 हजार बच्चों के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग को 3.90 करोड़ का बजट मिला है। स्कूलों के संचालन से पहले विभाग विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 2034 प्राइमरी और 722 मिडिल स्कूल हैं। इन विद्यालयों में कुल 2 लाख 84 हजार बच्चे पढ़ते हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों का संचालन बंद है। बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद जब स्कूलों का संचालन शुरू होगा तब मिडिल स्कूलों के बच्चों के क्लासरूम में काफी बदलाव दिखेगा। क्लासरूम में बैठने के लिए उन्हें टाट-पट्टी की जगह डेस्क-बेंच मिलेगी। क्लासरूम का माहौल बिल्कुल कांवेंट स्कूलों की तरह होगा। डेस्क-बेंच में स्कूल बैग, कॉपी-किताब एवं पानी की बोतल रखने के लिए उपयुक्त जगह होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में 359 मिडिल स्कूलों में फर्नीचर का कार्य होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 3.90 करोड़ का बजट मिला है।
विज्ञापन

जिले के 359 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बजट मिल गया है। स्कूलों के संचालन से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। -अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed