{"_id":"33e6cb2bde03515bc0eb1e881acfee37","slug":"eyes-set-on-the-personal-account-of-the-gram-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के निजी खाते पर टिकी डीएम व सीडीओ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के निजी खाते पर टिकी डीएम व सीडीओ की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अफीमकोठी के सभागार में लोहिया समग्र गांवों के प्रधानों को डीएम अमृत त्रिपाठी व सीडीओ ने दायित्व का पाठ पढ़ाया। इस बीच द्वय अधिकारियों ने स्वीकारा कि लोहिया आवास व समाजवादी पेंशन में बड़े पैमाने पर अपात्रों को लाभ दिया गया है। जांच कराने की चेतावनी देते हुए डीएम ने प्रधानों को अपात्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।
जिले के चयनित 37 लोहिया समग्र गांवों के कुछ प्रधान इस बैठक में अनुपस्थित रहे। इस बात पर डीएम ने नाराजगी जताई। सीडीओ को निर्देश दिया कि वे उन प्रधानों के उपस्थित न होने के कारण की जांच कराएं। यदि उन्हें बीडीओ ने बैठक की खबर नहीं दी तो कार्रवाई की संस्तुति करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वे यह जानते हैं कि प्रधानों के खाते में अचानक पैसा बढ़ने लगा है। वह इस बात पर पूरी नजर रखे हुए हैं। कुछ प्रधानों के रिश्तेदारों व उनके परिजनों पर भी उनकी नजर है। लोहिया आवास की सूची में नाम डालने के लिए वसूली का मामला भी प्रकाश में आया। एक प्रधान बताया कि उसके गांव में 80 पात्रों की सूची हैं। जबकि पीडी ने बताया कि 70 लोगों की सूची आई थी। इन पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की रकम भेज दी गई है। कई प्रधानों से डीएम और सीडीओ ने गांव में चल रही योजनाओं राज्य पोषण मिशन, आशाओं के किट में उपलब्ध दवा आदि के बारे में पूछा। एक दो प्रधान को छोड़ कोई भी इस बाबत कुछ नहीं बता सका।