फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Extortion of two lakh rupees from the college manager

Pratapgarh News: कॉलेज प्रबंधक से दो लाख रुपये की टप्पेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Extortion of two lakh rupees from the college manager
शहर के चौक घंटाघर के समीप बेखौफ टप्पेबाज किशोर कॉलेज प्रबंधक की कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मकंद्रूगंज चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार निवासी प्रमन मिश्रा एमडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक है। घर के पास उनका पेट्रोल पंप भी है। शुक्रवार को वह बैंक में रुपये जमा करने के लिए कार से जा रहे थे। चौक घंटा के समीप उनकी कार खराब हो गई। टप्पेबाज किशोर ने कार का रेडिएटर खराब होने की बात बताई। इस जानकारी पर प्रबंधक और चालक कार से नीचे उतर गए। मौका पाकर किशोर कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। रूपये गायब होने की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाला गया। आरोपी किशोर की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed