फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Explanation sought from Jethwara station in-charge on negligence

Pratapgarh News : लापरवाही पर जेठवारा थाना प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 16 Sep 2022 06:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 06:45 PM IST
सार

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों पर शादी का दबाव बनाया तो मामले में पीड़ित परिवार के लोगों से मारपीट भी की गई थी। चेतावनी दी है कि ऐसी लापरवाही पर क्यों न उच्च न्यायालय व डीजीपी को मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए।

विज्ञापन
Explanation sought from Jethwara station in-charge on negligence
हाईकोर्ट - फोटो : file photo

विस्तार

नाबालिग का अपहरण व मारपीट के मामले में कोर्ट की ओर से तय गाइड लाइन के अनुसार काम नहीं करने पर पॉक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जेठवारा थाना प्रभारी पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने जेठवारा थाना प्रभारी को नोटिस भेजकर आगामी 22 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।

विज्ञापन



पॉक्सो की विशेष अदालत में जेठवारा इलाके के एक गांव की एक नाबालिग का अपहरण व मारपीट सहित अन्य आरोप के मामले की सुनवाई चल रही है। बताया गया कि 17 जुलाई 2012 को पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी ने अपहरण किया था। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों पर शादी का दबाव बनाया तो मामले में पीड़ित परिवार के लोगों से मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन



इस मामले में संबंधित साक्ष्य का तामीला नहीं कराया गया है। मामले से जुड़े किसी साक्षी को पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। चेतावनी दी है कि ऐसी लापरवाही पर क्यों न उच्च न्यायालय व डीजीपी को मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed