फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj News Excuses will not work, policemen will send selfies with the victim Allahabad

Prayagraj News: नहीं चलेगी बहानेबाजी, पीड़ित के साथ सेल्फी लेकर भेजेंगे पुलिसकर्मी

Fri, 11 Sep 2020 10:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Excuses will not work, policemen will send selfies with the victim Allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिसकर्मी अब थाने व चौकी पर बैठकर प्रार्थना पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट नहीं लगा सकेंगे। अब उन्हें मौके पर जाकर फरियादियों की समस्या सुननी होगी। आरोपी पक्ष की बातों को भी सुनकर सही-गलत का फैसला करना होगा। प्रकरण का निस्तारण कराने के बाद फरियादी के साथ सेल्फी भी लेनी होगी। उसकी तस्वीर रिपोर्ट में लगातार संबंधित अफसरों के पास भेजनी होगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फरियादियों की समस्या थाने पर ही निस्तारित करने के लिए एएसपी व सभी क्षेत्राधिकारी को अपने-अपने थानों में तय दिन पर बैठकर जनता की समस्या सुनने के लिए निर्देश दिया है। अब एसपी के नए आदेश से मातहतों में हड़कंप मचा है। उ
विज्ञापन


न्होंने कहा है कि प्रार्थना पत्रों की जांच कर मामले का निस्तारण कराने का प्रयास करें। यदि शिकायत गंभीर है तो बीट सिपाही व हल्का दरोगा मौके पर पहुंचकर छानबीन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पक्ष से भी बातचीत कर हकीकत जानें। इसके बाद फरियादी के साथ सेल्फी लें। बाद में रिपोर्ट के साथ वह तस्वीर भी भेजनी होगी। ताकि दोबारा शिकायत करने पर उसके सामने जांच रिपोर्ट व तस्वीर रखी जा सके।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इससे यह तय होगा कि सिपाही या दरोगा फरियादी के पास तक पहुंचेंगे। लोग दोबारा शिकायत करने के लिए सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed