फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Excise department caught 19 lakh English liquor

आबकारी विभाग ने पकड़ी 19 लाख की अंग्रेजी शराब

Sat, 23 Jan 2021 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Excise department caught 19 lakh English liquor
लालगंज कोतवाली परिसर में रखा कोयले का बोरा जिससे तस्करों द्वारा शराब की पेटिंया ढंकी थी। - फोटो : PRATAPGARH
हाईवे पर चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उन्नीस लाख की गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी ट्रक में कोयले की बोरियों केे बीच शराब छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपी आबकारी टीम को देखकर कोहरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। आबकारी निरीक्षक ने ट्रक व शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह व सहायक आबकारी आयुक्त प्रयागराज हेमंत चौधरी के निर्देशन पर शुक्रवार को लालगंज के आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह अवैध शराब के खिलाफ अभियान पर निकले थे।
विज्ञापन

इस बीच मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि लालगंज में कोंहड़ौर गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक ढाबे के पास ट्रक में कोयले के बीच छिपाकर लाखों की अंग्रेजी शराब रखी है। उसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी की टीम को देख तस्कर ट्रक हाईवे पर ही छोड़कर भागने लगे। जिस पर आबकारी टीम ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरा व घना कोहरा होने का लाभ उठाते हुए सभी भाग निकले। तलाशी के दौरान बोरियों के बीच भारी तादाद में अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई।
पुलिस की मदद से आबकारी टीम शराब लदे ट्रक को लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में ट्रक की तलाशी के दौरान कोयले की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 296 पेटियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब गैर प्रांत की है। जिसकी कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।

छानबीन के बाद आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के अज्ञात मालिक व चालक समेत फरार शराब तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अवैध रूप से बरामद हुई शराब के मामले की जांच की जा रही है।

लालगंज कोतवाली परिसर में आबकारी विभाग द्वारा बरामद रखी गयी शराब की पेटियां।

लालगंज कोतवाली परिसर में आबकारी विभाग द्वारा बरामद रखी गयी शराब की पेटियां।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed