फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Examination will not be self center, center made for girl students also

Pratapgarh News: स्वकेंद्र नहीं होगी परीक्षा, छात्राओं के लिए भी बना सेंटर

Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Examination will not be self center, center made for girl students also
इस बार छात्राओं को भी दूसरे केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर दिया है। नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर दिया है। परीक्षाएं दूसरे केंद्रों पर कराई जाएगी। नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली को समाप्त किया है। दरअसल, पिछले सत्र में विश्वविद्यालय की ओर से स्वकेंद्र परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सामूहिक नकल की पुष्टि हुई थी। सचल दस्तों ने कई केंद्रों पर नकल सामग्री प्राप्त की थी।
विज्ञापन

जिसके बाद विश्वविद्यालय को नकल में आरोपित छात्र-छात्राओं की दोबारा परीक्षा करानी पड़ी थी। वहीं, विश्वविद्यालय ने नकल में दोषी कॉलेजों पर अर्थदंड भी लगाया था। इस बार दोबारा ऐसी गलती न हो, इसलिए विश्वविद्यालय ने स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया है। इस बार विश्वविद्यालय ने छात्राओं के लिए भी दूसरा केंद्र आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग
हरिहर सिंह कॉलेज, स्व. भूपति पीजी कॉलेज सहित कई कॉलेजों ने राज्य विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ठंड का मौसम है। परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेजों को बना दिए जाने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी होगी। कई कॉलेजों का परीक्षा केंद्र 20 किमी दूर बनाया गया है। जिससे सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचने पर परीक्षार्थियों को दिक्कत होगी।
परीक्षा केंद्रों में हो सकता है बदलाव
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। कालेजों को परीक्षा केंद्र की जानकारी दे दी गई है। जिन कॉलेजों का परीक्षा केंद्र दूर बनाया गया है। वह विश्वविद्यालय को सूचित कर सकते हैं। जानकारी मिलने पर परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सकता है।

पिछली बार स्वकेंद्र परीक्षा कराई गई थी। जिसका परिणाम यह रहा कि अधिकांश केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए। नकल आरोपित छात्र-छात्राओं की दोबारा परीक्षा करानी पड़ी। इस बार नकल रोकने के लिए ही स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली को समाप्त किया गया है। परीक्षा केंद्र भी नजदीक बनाए गए हैं। डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed