फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Everyone should listen, if strict action is not taken then I will die by jumping into the well with the childr

Pratapgarh : सब लोग सुन लें, नहीं हुई सख्त कार्रवाई तो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दे दूंगी जान

Sun, 04 Jun 2023 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

मानधाता के मिश्रपुर निवासी रोशन की शनिवार की सुबह चाय पीने के दौरान हैंसी परजी चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंच गया था, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों के बाहर से आने की वजह से रविवार को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी होती रही।

विज्ञापन
Everyone should listen, if strict action is not taken then I will die by jumping into the well with the childr
मृतक रोशन अली की पत्नी शबाना बानो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानधाता के हैंसी परजी चौराहे पर शनिवार की सुबह ट्रक चालक रोशन की हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करवाने की मांग को लेकर रविवार को उसकी बीवी शबाना अड़ गई। शबाना ने जनाजा उठने से पहले पुलिस अफसरों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह तीनों बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दे देगी। इतना सुनने के बाद लोगों की पुलिस से कई बार तकरार भी हुई।

विज्ञापन


एसडीएम सदर के आश्वासन पर गम, गुस्से के गुबार के बीच शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं, पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए तीनों नामजद हत्यारोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ।मानधाता के मिश्रपुर निवासी रोशन की शनिवार की सुबह चाय पीने के दौरान हैंसी परजी चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, क्रिकेट खेलने को लेकर चचेरे भाइयों से हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंच गया था, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों के बाहर से आने की वजह से रविवार को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी होती रही। रविवार की सुबह पत्नी रेशमा हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई करने पर अड़ गई तो वहीं परिजन दस लाख रुपये की मदद, हत्यारोपियों पर गैंगस्टर, मृतक की पत्नी को आवास, शस्त्र लाइसेंस समेत सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग पूरी होने पर ही शव को सुपुर्दे खाक करेंगे।

Everyone should listen, if strict action is not taken then I will die by jumping into the well with the childr
अधिकारियों को मांग पत्र सौंपता मृतक रोशन का भाई। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान कई बार मानधाता पुलिस व ग्रामीणों से तीखी झड़प भी होती रही। हर कोई आरोपियों पर अभी तक सख्त कार्रवाई न करने को लेकर आक्रोशित दिखे। जानकारी पर एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई रुस्तम से मांगों से संबंधित ज्ञापन लेते हुए दस लाख के बजाय कृषि बीमा दुर्घटना से पांच लाख रुपये के साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने भी परिजनों को समझ बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद गांव के कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्दे खाक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नामजद मुख्य आरोपी महफूज उर्फ भिंडी, इजहार उर्फ केंचुल और साहेब अली को घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक के साथ गजेहड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Everyone should listen, if strict action is not taken then I will die by jumping into the well with the childr
रोशन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

जब कुएं के आसपास पहुंचे पुलिसकर्मी

पति के जनाजे को देखने के बाद शबाना बेसुध हो जा रही थी। रिश्तेदारी से आईं महिलाएं उसे संभालने में लगी रहीं। उसके द्वारा कुएं में कूदकर जान देने की धमकी के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। घर के आसपास कुएं पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शबाना पर निगाह रखने के लिए महिला सिपाहियों को लगाया गया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष को दी गई घटना की जानकारी, मांगी आर्थिक मददपूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने मिश्रपुर से ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को घटना से अवगत कराया। पीड़ित परिवार की माली हालत की जानकारी देते हुए आर्थिक मदद की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पार्टी फंड से मृतक की पत्नी को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

Everyone should listen, if strict action is not taken then I will die by jumping into the well with the childr
अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

वर्चस्व में साल भर पहले अभिषेक पर भिंडी व केचुल ने किया था जानलेवा हमला

हैंसी बाजार में वर्चस्व कायम करने के लिए अक्सर विवाद होता रहता है। जिस स्थान पर रोशन की गोली मारकर हत्या हुई, उसी के आसपास तंदूरी रोटी भी बनाई जाती है। जहां शाम को युवाओं का जमघट लगता है। रोशन की हत्या में नामजद आरोपी महफूज उर्फ भिंडी, इजहार उर्फ केचुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन मई 2022 को घर जा रहे मिश्रपुर निवासी अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला किया था।

प्रयागराज में कई दिनों तक उसका उपचार चलता रहा। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस ने भिंडी व केचुल के घर पर बुलडोजर चलाया था। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कुछ दिन पहले ही वे जेल से छूटे थे। बाजार में वर्चस्व कायम करने के लिए असलहा लेकर घूमते थे। पुलिस की सख्ती के बाद वे गैरजनपद चले जाते थे। इजहार उर्फ केचुल के ऊपर हत्या, जानलेवा हमला समेत मारपीट के पांच और महफूज उर्फ भिंडी के ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed