{"_id":"65df717772a067b2990f49e1","slug":"even-after-24-hours-police-remained-empty-handed-in-robbery-from-saraf-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-113077-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 24 घंटे बाद भी सराफ से लूट में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 24 घंटे बाद भी सराफ से लूट में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
क्षेत्र के सरायभरत राय में बुधवार की रात सराफ से लाखों रुपये की लूट में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। मुकदमा दर्ज न कर पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। चोरी के बाद लूट की बढ़ती घटनाओं से रानीगंज पुलिस के रवैये पर एसपी का पारा गरम है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पावर हाउस के करीब आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात घर जाते समय बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोककर जेवरात व रुपये से भरा बैग लूट लिया। लोगों के दौड़ने पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बैग में 3.70 लाख रुपये के जेवरात थे। मौके पर पहुंची पुलिस आधी रात तक बदमाशों की खोजबीन करती रही। बुधवार को
रानीगंज -पट्टी मार्ग से लेकर चौहरजन की सड़कों के अलावा अस्पताल व ईंट भट्ठों के करीब लगे सीसीटीवी पुलिस खंगालती रही। स्वॉट टीम भी बदमाशों की खोजबीन करती रही। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम मोबाइल की लोकेशन खंगालती रही। चोरी के बाद लूट की घटना से लोगों में खौफ का माहौल पनपने लगा है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम अपने स्तर से प्रयास कर रही है।

फोटो 30: सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा सुना
विज्ञापन